In Madhya Pradesh, the Congress lost to NOTA, BJP, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नहीं NOTA से हार गई BJP, - .HIGH SPEED

More Services

Text Widget

In Madhya Pradesh, the Congress lost to NOTA, BJP, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नहीं NOTA से हार गई BJP,

In Madhya Pradesh, the Congress lost to NOTA, BJP, here are the surprising figures.


मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 15 साल बाद सत्ता में वापसी हो रही है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच बेहद कड़ा मुकाबला हुआ और किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से 2 सीटों से पीछे रह गई। 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में बीजेपी को 109 और कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं। कांग्रेस यहां बसपा, सपा और निर्दलियों के दम पर सरकार बना रही है। 
इस बार लोगों में नाराजगी इस प्रकार थी कि कई जगह नोटा को जबरदस्त वोट मिले हैं। नोटा को ज्यादा वोट मिलने का असर बीजेपी पर पड़ा है। ऐसी कई सीटें हैं, जहां बीजेपी उम्मीदवारों की हार के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं। यहां हम आपको ऐसी 11 सीटों को ब्योरा दे रहे हैं, जहां बीजेपी उम्मीदवारों की हार के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि नोटा का बहुत खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ा है।

ब्यावरा
कांग्रेस- 75569, बीजेपी- 74743 अंतर- 827 नोटा- 1481
बुरहानपुर
निर्दलीय- 98561 बीजेपी- 93441 अंतर- 5120 नोटा- 5726
दमोह
कांग्रेस- 78997, बीजेपी- 78199 अंतर- 798 नोटा- 1299
गुन्नौर
कांग्रेस- 57658, बीजेपी- 55676, अंतर- 1985, नोटा- 3734
जबलपुर नॉर्थ
कांग्रेस- 50045, बीजेपी- 49467, अंतर- 578, नोटा- 1209
जोबट
कांग्रेस- 46067, बीजेपी- 44011, अंतर- 2057, नोटा- 5139
मांधाता
कांग्रेस- 71228, बीजेपी- 69992, अंतर- 1237, नोटा- 1575
नेपानगर
कांग्रेस- 85320, बीजेपी- 84056, अंतर- 1265, नोटा- 2551
पेटलावाद
कांग्रेस- 93425 बीजेपी- 88425 अंतर- 5000 नोटा- 5148 
राजपुर
कांग्रेस- 85513, बीजेपी 84581, अंतर- 932, नोटा- 3358
सुवासरा
कांग्रेस- 93169, बीजेपी- 92189, अंतर- 350, नोटा- 2976

कोई टिप्पणी नहीं:

';