Rajasthan govt announces farm loan waiver for loans upto Rs 2 Lakh. State govt will bear a burden of Rs 18,000 Crore.
Nagour News - रालोपा के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार द्वारा की गई 2 लाख रुपए की कर्ज माफी.
रालोपा के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार द्वारा की गई 2 लाख रुपए की कर्ज माफी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की पात्रता के मापदंड पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। बेनीवाल ने कहा कि एक-एक बिंदु पर रखी गई पात्रता का स्पष्टीकरण दिया जाए क्योंकि कर्जमाफी के उक्त आदेशों में स्पष्ट कुछ नहीं है और किसान इस बार धोखे में नहीं आएगा और सम्पूर्ण कर्जमाफी से कम पर समझौता नहीं करेंगे। विधायक बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश का जवान और किसान पीड़ा में है ऐसे में सम्पूर्ण कर्ज माफी से ही राजस्थान का किसान रिसर्जेंट होगा।
